WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सुख और दु:ख के ऊपर है आनंद जो हास्य से ही होता है उत्पन्न : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन 2025 में की वर्चुअली सहभागिता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन 2025 में वर्चुअली सहभागिता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में आए सभी हास्य कलाकारों एवं प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुख और दु:ख के ऊपर आनंद है और यह हास्य से ही उत्पन्न होता है। अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन हास्य कलाकारों की नैसर्गिक प्रतिभा का सम्मान है। हमारी सरकार कला और कलाकारों दोनों के विकास और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।

अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मेलन में अखिल भारतीय कालिदास सम्मान प्रख्यात हास्य कवि श्री अशोक चक्रधर जी को दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय ठहाका सम्मान 2025 प्रसिद्ध फिल्म (हास्य) अभिनेता श्री तुषार कपूर को दिया गया। अन्य हास्य कलाकारों को भी ठहाका सम्मान, मालवा शिरोमणि व अन्य पुरस्कार दिए गए।

See also  वन क्षेत्र और वन्य जीवों की गतिविधियों में वृद्धि प्रदेश की उपलब्धि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Leave a comment